रतलाम मे बिगड़ती यातायात की व्यवस्था, लोकेंद्र टाकीज पर घंटों जाम में फसी रही एम्बुलेंस।

wwwflyoftruth.live,Ratlam,(प्रारंभ दुबे),रतलाम शहर में सुचारू रूप से यातायात व्यवस्था का संचालन करना व जनता से उसका पालन कराना यातायात पुलिस प्रशासन का दायित्व हे। यह बात तो जनता और यातायात पुलिस प्रशासन जानता ही है। परंतु जब आज कुछ जागरूक नागरिकों का ध्यान रतलाम शहर के मध्यस्थ व व्यस्तम लोकेन्द्र टाकीज चौराहे पर गया तो वे चौराहे के दृश्य को देख कर दुखित हो गए और हमारी टीम को मौखिक रूप से बताते हुए कहा की शहर के बीच लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर दोपहर १२.३० से 1 बजे तक लगातार ट्रैफिक जाम लगा रहा जिसमे करीब आधे घण्टे तक गहन चिकित्सा एम्बुलेंस उस जाम में फसी रही जिसमे मरीज व परिजन मौजूद थे जो की शासकीय चिकित्सालय से आपातकालीन स्थिती में मेडिकल कॉलेज की ओर जा रही थी। जिससे मरीज व उनके परिजनों को चिंता व भय का सामना करना पड़ा। यह देख वहा के स्थाई नागरिक यातायात व्यवस्था को संभालने में लगे तो वहीं एम्बुलेंस ड्राइवर ने समझदारी का परिचय देते हुए जाम को को सुचारू रूप से ढंग दिया।
अब सवाल यह उठता हे कि ऐसे चौराहों पर क्या जिमेदारों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं है। क्या यातायात पुलिस प्रशासन केवल ख्यालों में ही यातायात व्यवस्था का ध्यान रख रहा हे। नागरिकों ने तो यह तक कहा कि यातायात पुलिस प्रशासन का कार्य केवल चालान काट कर सरकारी खजाने के साथ अपनी जेब भरने का ही है। ना की दिन पर दीन नाज़ुक होती जा रहीं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का।
राहगीरों का कहना यहां तक भी रहा की यातायात पुलिस केवल अख़बारी खबरों मे रहने से ज्यादा धरातल पर कार्य करे तो यातायात व्यवस्था मजबूत हो पाएगी। अब देखो कब जागेगा यातायात पुलिस प्रशासन नामक कुंभकर्ण।