सावन प्रारंभ माह के प्रथम सोमवार को भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा किया पौधा रोपण,

www.flyoftruth.live,.नागदा,(राहुल शर्मा/प्रारम्भ दुबे),भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के तत्वधान में माँ दुर्गा मंदिर परिसर में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव एवं भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के उज्जैन जिला अध्यक्ष मुकेश जी विश्वकर्मा के मुख्य अतिथ्य के रूप में माँ दुर्गा मंदिर परिसर रेल्वे कॉलोनी नागदा में पीपल,नीम एवं अन्य छायादार पौधों का रोपङ किया गया एवं प्रतिज्ञा ली गयी की भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की समस्त टीम द्वारा इस वर्ष 1 लाख पौधे रोपित किये जायेंगे एवं उनके वृक्ष बनने तक पूरा ख्याल रखा जाएगा।
तहसील अध्यक्ष जीवन लाल जैन चाय वाले ने कहा कि हमे वृक्ष लगाना ही नहीं बल्कि उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। जैसे हम अपने बच्चों की देखभाल कर उन्हे बड़ा करते है। बच्चे तो बड़े हो कर मां बाप का साथ दे या न दे पेड़ हमारा ही नहीं बल्कि हमारी पीढ़ी दर पीढ़ी साथ देता है। हमे अपने जीवन में दो से पांच पेड़ जरूर लगाना चाहिए क्यो की इंसान मरता है तो वह एक पेड़ जरूर साथ ले जाता है।
इस आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पौधा भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह जी यादव के साथ उज्जैन जिला अध्यक्ष मुकेश विश्वकर्मा,राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी,मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष जी गुप्ता, उज्जैन जिला मंत्री मुकेश जी मेहरा, नागदा तहसील अध्यक्ष जीवनलाल जी जैन चायवाले,उज्जैन जिला सदस्य मनोज सांवरिया,नागदा नगर महामंत्री मनोज जी पोरवाल,नागदा नगर उपाध्यक्ष दर्शन जैन,नागदा नगर मंत्री शिवम जी राठौर,नागदा सदस्य सतीश बौरासी,स्वयंसेवक संघ से देवेंद्र जी कुशवाह उपस्थित रहे।